कटारिया फाउंडेशन अधिवेशनाचे भाषण

आदरणीय बहनों 

जय जिनेंद्र 

आज मुझे अत्यंत हर्ष हो रहा है की अपने कटारिया फाउंडेशन के कर्णधार श्रीमान शा केवलचंदजी , घेवरचंद जी , अशोक जी ,प्रकाश जी ,राजेंद्र जी अमृतलालजी ,हीरालाल जी पृथ्वीराज जी तथा अन्य कटारिया महानुभावों द्वारा देखा गया एक सपना पूर्ण होने जा रहा है 

मरुधर के विश्व विख्यात नाकोडा पार्श्वनाथ महातीर्थ की पावन धरा पर कटारीया परीवार के महिला विंग का प्रथम अधिवेशन शांत  एवं सरल स्वाभावी , मृदु भाषी प्रथम महिला अध्यक्षा श्रीमती आशा अशोक जी कटारिया तथा यशस्वी  एवं विभिन्न जैन संघों में अग्रणी हमारे महिला विंग के महासचिव प्रोफेसर श्रीमती सुरेखा प्रकाश जी कटारिया के नेतृत्व मे होने जा रहा है 

ऑल इंडिया जैन कटारीया फाउंडेशन महिला विंग के प्रथम अधिवेशन की सफलता के लिए शुभकामनाए। 

 महिला विंग के सभी पदाधिकारीगण, कार्यकारीणी सदस्य, कार्यकर्ताओ के अथक प्रयास से यह आयोजन सफल हो सका इसके  लिए आप सभी अंभीनदंन के पात्र है। 

महिला विंग निरन्तर सफलता की ओर अग्रसर रहे ऐसी शुभकामनाए देता हु।

नारी तु नारायणी है तेरी अनमोल कहानी है। वर्तमान मे नारी शक्ती सभी क्षैत्रो मे आगे है वैसे ही समाज मे भी अग्रणीय है।

पहले नारी को केवल गृह कार्य तक ही सीमित थी लेकिन अब नारी अपने कौशल से हर क्षैत्र मे आगे रहकर अपना नाम रोशन कर रही है। अपने कटारीया परीवार की महिलाए भी समाज सेवा तथा अन्य कार्य करते हुए  हर क्षेत्र में आगे आए इस अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य है।



में विशेष धन्यवाद करता हूँ श्रीमती प्रभा किशोर जी कटारिया सिंघवी परिवार का  ,आपका परिवार हर दम तन मन धन से साथ सहकार देता आ रहा है तथा आज पुनः एक बार इस महान अधिवेशन के सहभागी बनकर  सफलतम बनाया सभी को धन्यवाद देता हू और विश्वास रखता हू आगे भी आपके परिवार का सकारात्मक सहयोग मिलता रहेगा 

में इस मौके पर विशेष धन्यवाद देना चाहता हूँ युवा ,हसमुख ,डायनामिक मुदित को जो हमेशा मेरे साथ में सकारात्मक भूमिका में रहता है 


आज मुझे इस बात का खेद है की कुछ व्यक्तिगत कारण से में अधिवेशन में सम्मिलित नहीं हो सका इसके लिए में आप सभी का क्षमा प्रार्थी हूँ ।

एक बार पुनः 
आप सभी को धन्यवाद तथा संयोजक परिवार की अनुमोदन 

धन्यवाद 
जय नाकोड़ा भेरुजी 
जय नाकोड़ा पारसनाथ 
जय माँ आशापुरा

Popular posts from this blog

आजचे चिंतन आभाळा एवढं मन

हातात हात पकडला पाहिजे* कविता

नाट्यछटा काय म्हणावं या मोठ्यांना...!